BREAKING

बालाघाट

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026, परसवाडा में लगाया गया अभियान का दूसरा शिविर

शिविर में 145 आवेदन प्राप्त हुए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर जनता से संवाद एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से प्रदेशभर में 07 अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 प्रारंभ किया गया है, जो 08 जनवरी 2027 तक संचालित होगा। अभियान के अंतर्गत बालाघाट जिले का दूसरा  शिविर 14 अगस्त को परसवाड़ा में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के मार्गदर्शन में सांदीपनि विद्यालय परसवाड़ा में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 145 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर के दौरान जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा अधिकारियों ने ग्रामों का भ्रमण कर विभागीय गतिविधियों का जायजा भी लिया।

शिविर में जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ ने स्‍वास्‍थ्‍य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन विभाग ग्रामीण विकास, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी  एवं जनजातीय कार्य विभाग के खण्‍ड स्‍तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों एवं गतिविधियों की विस्‍तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्‍होंने आंगनवाडी केंद्रो के बच्‍चों के पोषण स्‍तर पर निगरानी रखने एवं कुपोषित बच्‍चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करने के निर्देश दिये। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की एएनएम, सीएचओ एवं खण्‍ड स्‍तरीय अधिकारियों को सख्‍त निर्देश दिये कि गर्भवती माताओं का अनमोल पोर्टल पर पंजीयन के साथ ही नियमित रूप से एएनसी जांच की जाए। बैठक में सीएम हेल्‍पलाइन की विकासखंड स्‍तर की लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई और उनका शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिये गए।

मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास शिविर के दौरान आमजन से संवाद भी किया गया और उनकी समस्‍याओं को सुना गया। इस शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्‍न समस्‍याओं से संबंधित 145 आवेदन प्रस्‍तुत किये गए थे। जनसंवाद कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सम्राट सिंह सरस्‍वार, उपाध्‍यक्ष श्री राजा लिल्‍हारे, जनपद अध्‍यक्ष श्री समल सिंह धुर्वे, उपाध्‍यक्ष श्री कांति राहंगडाले, जिला पंचायत सदस्‍य श्री दलसिंह पंद्रे, श्री तामेश्‍वर पटले, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, एसडीएम श्री श्रीश प्‍यासी, जनपद सीईओ श्री डीआर उइके, जिला लघु  वनोपज संघ के श्री अशोक मंडलेकर, ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच , ग्रामीण एवं सभी विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

शिविर में पहुंचे जिला स्‍तरीय अधिकारियों ने विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। अपर कलेक्‍टर श्री डीपी बर्मन ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया और राजस्‍व व तहसील कोर्ट में चल रहे प्रकरणों की जानकारी ली। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री प्रशांत ठाकुर ने आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण किया। श्रम अधिकारी श्री राकेश ठाकरे ने छात्रावास भवन निर्माण मे लगे श्रमिकों से चर्चा की और उन्‍हें श्रम विभाग की योजनाओ व प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की जानकारी प्रदान की।

उपसंचालक पशु चिकित्‍सा डॉ. अरूण नेमा ने ग्राम अरण्‍डिया में डेयरी प्‍लस योजना से लाभान्वित दीपसिंह मरावी के डेयरी फार्म का निरीक्षण व सत्‍यापन किया। निरीक्षण में पाया गया कि वर्तमान में फार्म पर उपलब्‍ध दोनो भैसे है सेक्‍स शार्टेड सीमन से गर्भवती है। डॉ. नेमा ने उत्‍कृष्‍ट मधुबन गौशाला ग्राम डोंगरिया का भी निरीक्षण कर वहॉ की व्‍यवस्‍थाओ को देखा। सहायक आयुक्‍त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शकुंतला डामोर ने भी परसवाडा के छात्रावास भवन का निरीक्षण किया। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री संतकुमार भलावी ने परसवाडा की उचित मूल्‍य दूकान पर निरीक्षण किया। शिविर में जिला स्‍तरीय अधिकारी बस से कलेक्‍ट्रेट कार्यालय से रवाना होकर परसवाडा पहुंचे थे।

Related Posts