Home बालाघाट भटेरा रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण में देरी पर सांसद भारती पारधी सख्त,...

भटेरा रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण में देरी पर सांसद भारती पारधी सख्त, वैकल्पिक मार्गों को सुगम बनाने के दिए निर्देश

10
0

बालाघाट। भटेरा रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण कार्य की धीमी गति और इससे आम जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए आज सांसद श्रीमती भारती पारधी ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम श्री गोपाल सोनी, पीडब्ल्यूडी सेतु संभाग के एसडीओ श्री सनोडिया सहित नगरपालिका का अमला प्रमुख रूप से मौजूद रहा।

निरीक्षण के दौरान सांसद पारधी ने ब्रिज निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। ब्रिज निर्माण के चलते बाधित हो रहे यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए वैकल्पिक मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर भी गंभीरता से नीतिगत चर्चा की गई।

इन तीन प्रमुख वैकल्पिक मार्गों पर बनी सहमति:

आंवलाझरी से बोदा मार्ग

देवटोला से बोदा मार्ग

सेंटमेरी बायपास मार्ग

सांसद ने अधिकारियों को इन तीनों मार्गों को जल्द से जल्द सुगम और आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान सांसद ने यह भी अवगत कराया कि यातायात को सुगम बनाने के लिए शीघ्र ही बजट आवंटित कराकर निर्माण कार्य कराया जाएगा।

इन वैकल्पिक रास्तों के तैयार हो जाने से भटेरा से होकर नैनपुर और मंडला की ओर आने-जाने वाले भारी एवं हल्के वाहनों का ट्रैफिक काफी हद तक सुगम हो सकेगा, जिससे शहरवासियों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।