छुआछूत के विरोध में पत्थलगांव में जिला कांग्रेस का पैदल मार्च, जमकर नारेबाजी

पत्थलगांव। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कार्यक्रम पश्चात कार्यक्रम स्थल में गंगाजल से शुद्धिकरण के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पत्थलगांव में पैदल मार्च एवं प्रदर्शन किया गया। हरियाणा सेवा सदन से शुरू हुआ पैदल मार्च इंदिरा चौक तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए सामाजिक समानता और छुआछूत के खिलाफ आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया और छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कार्रवाई एवं जागरूकता की मांग उठाई।
जशपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यूडी मिंज ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सभा स्थल को गंगाजल से शुद्धिकरण किया जाना भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमारे भारतवर्ष में अलग-अलग जाति, धर्म, वर्ग और भाषा के लोग निवास करते हैं। इन विविधताओं के बावजूद देश की एकता और सामाजिक समरसता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। महात्मा गांधी की सोच और पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों ने देश को एकता, भाईचारे और समानता के रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि समाज में किसी भी तरह के भेदभाव और छुआछूत की कोशिश को मिलकर रोकना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर गलत कार्य करने का आरोप लगाया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती आरती सिंह, शेखर त्रिपाठी और हंसराज अग्रवाल ने भी अपनी बात रखी। मंच संचालन हरगोविंद अग्रवाल ने किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल,जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, माधव शर्मा, पंकज शर्मा, मनोज सागर यादव, परमेश्वर भगत मनोरा, महमोहन भगत, विनय प्रकाश एक्का, अमन शर्मा, रमेश यादव, शैलेश शर्मा, डिस्को, सुकृत सिदार, नाजिर साय, वीरेंद्र एक्का, नंदलाल यादव, मोहनीश साहू, मनोहर पटेल, आनंद नाग, रामचंद्र गुप्ता, गुलाब बाज, रेशम लाल चौहान, जनार्दन पंकज, भाष्कर शर्मा, रविशंकर खूंटियां, प्याणी, मेघनाद डहरिया, खिरोधर यादव, प्रवीण शर्मा, गजानंद गुप्ता, अजिताभ कुजूर, रघुनन्दन यादव, रोहित बेहरा, जय प्रकाश तिर्की और महीपत लकड़ा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




