BREAKING

छत्तीसगढ़

डोंगरगांव नहर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

वारासिवनी – जिस महिला की पहचान तक नहीं हो पा रही थी, उसकी हत्या की पूरी कहानी सामने आई… आरोपी प्रेमी गिरफ्तार।
वारासिवनी थाना क्षेत्र के डोंगरगांव पुलिया के पास नहर में 5 अगस्त को मिले अज्ञात महिला के शव की पुलिस ने पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय विनीता उर्फ खुशबू डहरवाल, निवासी खमरिया, हाल नागपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मृतका का संतोष ठाकरे से प्रेम संबंध था। आरोपी की दूसरी महिला से शादी के बाद मृतका ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी राजीनामा करने के लिए मृतका पर दबाव बना रहा था, लेकिन जब वह तैयार नहीं हुई तो हत्या की योजना बनाई गई।
पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई को आरोपी मृतका को नागपुर से अपने साथ लेकर निकला था। इसके बाद 4 अगस्त को कार में ब्लेड से गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई और शव को डोंगरगांव पुलिया के पास नहर में फेंक दिया गया। उसके बाद से फरार था,
पुलिस ने 12 अगस्त को आरोपी संतोष ठाकरे को सावंगी के जंगल से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर गोंदिया रेलवे स्टेशन की पार्किंग से घटना में इस्तेमाल मारुति डिजायर कार, ब्लेड, कपड़े, बैग, पहचान पत्र सहित अन्य सामान बरामद किया गया।

Related Posts