ब्यूरोचीफ
सुनील खोब्रगढ़े-
बालाघाट– मध्यप्रदेश शासन की नवीन पदोन्नति नीति के तहत जिले के आठ वरिष्ठ हायर सेकंडरी प्राचार्यों को सहायक संचालक के उच्च पद पर कार्यवाहक पदोन्नति सीनियारिटी एवं वेतन वृद्धि का लाभ ना देते हुए प्रदान की गई है।
सहायक संचालक के उच्च पद पर सर्व श्री ए.के.उपाध्याय, श्री मलगाम, श्री रायसिंह, श्री कुसराम, श्री राम, श्री गजभिए, श्री रविन्द्र और श्रीमती विधा रामटेके है।
जिसमें श्री अश्विनी उपाध्याय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक संचालक पद पर अपनी ज्वाइनिंग दे दी है। उच्च पद में पदोन्नति में जिले से सबसे अधिक प्राचार्यों के पद पर पदोन्नति होने पर सभी शिक्षाविद् और शिक्षा विभाग के कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस पदोन्नति पर डॉ महेश शर्मा योजना अधिकारी द्वारा जिला प्रशासन और सभी नव पदोन्नत सहायक संचालकों को शुभकामनाएं प्रेषित की है।