BREAKING

बालाघाट

लोधी समाज की बैठक 9 को, वीरांगना रानी अवंतीबाई की जयंती और महिला संगठन शपथ ग्रहण समारोह पर होगी चर्चा

बालाघाट। आगामी 16 अगस्त को देश की पहली क्रांतिकारी और लोधी समाज की आराध्य वीरांगना रानी अवंतीबाई की जन्म जयंती कार्यक्रम को लेकर लोधी समाज की बैठक कल 9 अगस्त को आयोजित की गई है।
लोधी समाज जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक लिल्हारे और महिला जिलाध्यक्ष शीला नगपुरे ने संयुक्त रूप से बताया कि समाज की बैठक, भटेरा चौकी के ट्रायपाड हॉस्पिटल, में दोपहर 1 बजे से आयोजित की गई है। बैठक में प्रमुख रूप से विधायक अनुभा मुंजारे और राजकुमार कर्राहे मौजूद रहेंगे। बैठक में वीरांगना रानी अवंतीबाई की 16 अगस्त को मनाई जाने वाली जन्म जयंती और आगामी समय में होने वाले महिला संगठन के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा की जाएगी। जिसमें जिले के समाज पदाधिकारी, स्वजातीय बंधु, महिला संगठन, युवा संगठनो के पदाधिकारियों से उपस्थिति की अपील कार्यवाहक अध्यक्ष सुकदेवमुनी कुतराहे ने की है।

What's your reaction?

Related Posts