Home बालाघाट पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 22 अक्टूबर को...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 22 अक्टूबर को बालाघाट आएंगे

5
0

कोसमी और गर्रा में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, ई-लाइब्रेरी का करेंगे उद्घाटन

बालाघाट,  । मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 22 अक्टूबर को बालाघाट जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे ग्राम पंचायत कोसमी में ग्राम विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद गर्रा में 124 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मंत्री श्री पटेल गर्रा में नवनिर्मित ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन करने के साथ जिला सरपंच संघ के सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री पटेल 22 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे सैनिक सोसायटी, शक्तिनगर जबलपुर से बालाघाट के लिए प्रस्थान करेंगे। वे प्रातः 11:30 बजे ग्राम पंचायत कोसमी में ग्राम विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे कोसमी में शुभारंभ लॉन के सामने श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड की सीएसआर पहल के अंतर्गत ‘नवगति, हर सफर में प्रगति’ कार्यक्रम के तहत आयोजित ट्रांसपोर्ट परिवार महोत्सव में सहभागिता करेंगे।

    मंत्री श्री पटेल दोपहर 1:30 बजे श्रीमती लता एलकर के निवास पर भेंट करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे ग्राम गर्रा में 124 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसी दौरान वे गर्रा में नवनिर्मित ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन करेंगे तथा जिला सरपंच संघ के सम्मेलन में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री पटेल अपराह्न 4 बजे गर्रा से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 7 बजे सैनिक सोसायटी, शक्तिनगर जबलपुर पहुंचेंगे।