23 अक्टूबर को होगा अभिलेख परीक्षण एवं शारीरिक माप परीक्षण, आमजन से सहयोग की अपील
बालाघाट, । मध्यप्रदेश शासन द्वारा वनरक्षक भर्ती 2026 के अंतर्गत बालाघाट स्थित वनक्षेत्रपाल महाविद्यालय (रेंजर कालेज)परिसर में 23 अक्टूबर को अभिलेख परीक्षण एवं शारीरिक माप परीक्षण आयोजित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के सुचारू संचालन और अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक महाविद्यालय परिसर एवं परिसर से होकर गुजरने वाले मार्ग पर आमजन का प्रवेश और आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। निर्धारित अवधि में परिसर में अनधिकृत प्रवेश करने और प्रतिबंधित मार्ग का उपयोग करने से बचने की अपील की गई है।
प्रशासन ने आम नागरिकों से भर्ती प्रक्रिया के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन में सहयोग करने तथा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। इस दौरान नागरिकों से प्रतिबंधित मार्ग के स्थान पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपेक्षा की जाती है, ताकि भर्ती प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।



