BREAKING

छत्तीसगढ़

जनगणना कार्य में बाधा डालने का आरोपी गिरफ्तार

जनगणना कार्य में बाधा डालने का आरोपी गिरफ्तार

पत्थलगांव। शासकीय कार्य (जनगणना) में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पत्थलगांव पुलिस ने रायगढ़ जिले के 26 वर्षीय युवक शुभम कुंजूर उर्फ बंटी कुंजूर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना पत्थलगांव में धारा 221, 132, 296, 351(3), 115(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सतीश कुमार सक्सेना, निवासी कुमकेला, थाना पत्थलगांव, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 मई 2026 को वे ग्राम सुरेशपुर में जनगणना प्रगणक के रूप में शासकीय कार्य करने गए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने फर्जी व्यक्ति बनकर उनके साथ हाथापाई की और उनकी बहन को लेकर आपत्तिजनक गाली-गलौज की।

आरोप है कि युवक ने प्रार्थी का कॉलर पकड़कर आईडी-पासवर्ड खींचकर फेंक दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट की और जनगणना जैसे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान गवाहों के बयान लिए गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी शुभम कुंजूर उर्फ बंटी कुंजूर, निवासी रामभाटा संजय मैदान हरदिया गली, रायगढ़, ने घटना के संबंध में जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी विनीत पांडे ने बताया कि विवेचना पूर्ण होने तथा न्यायिक प्रक्रिया के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में निरीक्षक विनीत कुमार पाण्डेय, प्र.आर. अनुज एक्का, आरक्षक चन्द्रविजय साय और आरक्षक आकाश कुंजूर की भूमिका सराहनीय रही।

Sanjay
संजय तिवारी

Related Posts