BREAKING

छत्तीसगढ़

खाटूश्याम मंदिर में श्रीमद भागवत का आयोजन शुरू,भव्य कलश यात्रा निकाली गई

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित खाटूश्याम मंदिर में 16 से 22 अगस्त तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है, उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम की मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि वृंदावन के कथा व्यास श्रीहित ललितवल्लभ नागार्च के श्रीमुख से भागवत कथा संपन्न होगी।

वही श्याम सत्संग महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता सरावगी ने बताया कि 16 अगस्त को सुबह 10 बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर समता कॉलोनी से श्री खाटूश्याम मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। इसके पश्चात दुसरे दिवस पर कुंती स्तुति,परीक्षित जन्म,परीक्षित श्राप,शुकदेव जी का आगमन संपन्न हुआ। सचिव राजश्री अग्रवाल ने बताया कि भागवत का समापन 22 अगस्त को सुदामा चरित्र,सुखदेव जी विदाई, व्यास पूजा एवं फूलों की होली के साथ हवन कर संपन्न होगा। भागवत कथा में प्रमुख रूप से संगीता सरावगी,राजश्री अग्रवाल, खुशबू केडिया,आशा अग्रवाल,रेखा बजाज, श्रद्धा बजाज,सरिता अग्रवाल,मीनू मोदी,कृष्णा,निधि सरावगी,शीतल,श्वेता अग्रवाल,आशा अग्रवाल,पुष्कर मंजू गोकुलकर उपस्थित रहे।

Related Posts