विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियाँ अंतिम चरण में, इस बार नए कलेवर में होगा आयोजन

पत्थलगांव। आगामी विश्व आदिवासी दिवस 2026 को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस बार कार्यक्रम को नए कलेवर और भव्य स्वरूप में आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। आयोजन समिति के सदस्य गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ-साथ कई नए कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में समाज की संस्कृति, परंपरा, वेशभूषा और लोक कलाओं की विशेष झलक देखने को मिलेगी।
आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ जुटे हुए हैं। समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
विशेष बात यह है कि इस बार विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन पहले की तुलना में बिल्कुल नए स्वरूप और नए कलेवर में किया जाएगा।









