BREAKING

छत्तीसगढ़

रूठे प्रेमी को खोजने थाने पहुंची युवती, फिर जा चढ़ी टावार पर

सूरजपुर जिले के बिहारपुर थाना परिसर में शुक्रवार 31 जुलाई को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक युवती अचानक थाना परिसर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती का कहना था कि उसका प्रेमी विवाद के बाद घर छोड़कर चला गया है और पुलिस उसे जल्द से जल्द तलाश कर वापस लाए।

सूरजपुर। 31 जुलाई 2026| सूरजपुर जिले के बिहारपुर थाना परिसर में शुक्रवार 31 जुलाई को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक युवती अचानक थाना परिसर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती का कहना था कि उसका प्रेमी विवाद के बाद घर छोड़कर चला गया है और पुलिस उसे जल्द से जल्द तलाश कर वापस लाए।

युवती पहले बिहारपुर थाने पहुंची और पुलिस से अपने प्रेमी का पता लगाकर उसे वापस लाने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुई।

टावर पर चढ़ने से मचा हड़कंप

युवती अचानक थाना परिसर में बने मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना के बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मंच गया। तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवती को शांत कराने और सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरु की।

पुलिस अधिकारियों ने लगातार बातचीत कर युवती को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कवायद जारी रही। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती की शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है।

युवती के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। समय रहते पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

Related Posts