BREAKING

छत्तीसगढ़

**देश की रक्षा में तैनात वीर सैनिकों के लिए छात्राओं ने भेजे स्नेह और सम्मान के रक्षा सूत्र*

**देश की रक्षा में तैनात वीर सैनिकों के लिए छात्राओं ने भेजे स्नेह और सम्मान के रक्षा सूत्र*

रक्षा बंधन का पावन पर्व भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इसी भाव को राष्ट्रभक्ति से जोड़ते हुए पीएम श्री सेजस पत्थलगांव, इंदिरा गांधी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव तथा शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला पत्थलगांव की छात्राओं ने देश की सीमाओं पर दिन-रात राष्ट्र की सुरक्षा में तैनात वीर सैनिकों के लिए राखी भेजे हैं।

छात्राओं ने सैनिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पत्थलगांव मंडल की अध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी बेहरा तथा श्रीमती उर्मिला पटेल ,श्रीमती सुखमनी सिंह को राखी सौंपीं।
छात्राओं द्वारा भेजे गए ये रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटियों का अपने वीर जवानों के प्रति प्रेम, सम्मान और विश्वास का प्रतीक हैं।

विद्यालय परिवार ने भी इस पहल को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने वाला प्रेरणादायी प्रयास बताया। छात्राओं ने संकल्प व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को आगे बढ़ाती रहेंगी।
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षाधिकारी श्री वेदानंद आर्य, प्राचार्य श्रीमती तनु सिंह ठाकुर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Related Posts