बालाघाट। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को शुक्रवार को पेट्रोलियम पदार्थ में बड़े रेट की खबर मिली। गैस के बढ़े दाम के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतो में तीन-तीन रूपए की वृद्धि का भार आम जनता पर पड़ेगा। शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 3.28 पैसे तो डीजल में 3.09 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके बाद पेट्रोल का दाम बढ़कर 111.31 पैसे तो डीजल का दाम 96.52 पैसे हो गया है। दाम बढ़ोत्तरी के पूर्व बालाघाट में पेट्रोल 108.03 पैसे तो डीजल 93.43 पैसे प्रति लीटर बिक रहा था। वहीं दूसरी ओर मोदी की अपील को मानकर, प्रशासनिक अधिकारियों ने वाहन पूलिंग कर कार्यालय पहुंचे। एक वाहन में अपर कलेक्टर तो साथी प्रशासनिक अधिकारी तो दूसरे वाहन में संयुक्त कलेक्टर मायाराम कोल और डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कुमार कौरव, साथ कलेक्टर पहुंचे।
शुक्रवार को नगर के तीन पेट्रोल पंप मोती नगर पुलिस पेट्रोल पंप, काली पुतली और पोस्ट ऑफिस के सामने के सामने पेट्रोल पंप, पेट्रोलियम पदार्थ नहीं होने से बंद रहे। हालांकि संचालकों ने कहा है कि ऑर्डर दिया है, वाहन नहीं आने से ईधन रिजर्व स्टॉक में है, रात तक वाहन आने के बाद ईधन बिक्री शुरू कर दी जाएगी।
वहीं पेट्रोलियम पदार्थ के दाम बढ़ने से इसका सीधा असर, आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। जिससे उनका पहले के मुकाबले बजट और अधिक बिगड़ गया है।
आम लोगो ने बताया कि महंगाई की मार झेल रही जनता पर सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थ के दाम बढ़ाकर आर्थिक बोझ डाला है। आम नागरिकों ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर अपनी नाराजगी जताते हुए रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, सहित अन्य खाद्यपदार्थो लगने वाले टैक्स हटाने और लगातार बढ़ती जा रही इस मंहगाई पर अंकुश लगाने की मांग की है। युवक प्रतिक श्रीवास्तव ने बताया कि पेट्रोल डीजल महंगा होने से इसका असर अन्य वस्तुओं के दामों पर भी पड़ेगा। वहीं डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन भाड़ा भी महंगा होगा होंगा। जिसके चलते खाद्य तेल, रसोई गैस, अनाज, सब्जी सहित अन्य वस्तुओं के दाम और अधिक बढ़ जाएगे। जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा।









