BREAKING

छत्तीसगढ़

त्रिवेंदम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में आग लगी:गार्ड ने लोको पायलट को सूचना दी, 15 मिनट में 68 यात्री बाहर निकाले; सभी सुरक्षित

कोटा मंडल में त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के 2 कोच में आग लग गई। हादसा रविवार सुबह करीब 5.15 बजे कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट (मध्य प्रदेश) स्टेशन के बीच हुआ।

आग ट्रेन के कोच नंबर B-1 और उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में लगी थी। हादसे की जानकारी के बाद कोटा जंक्शन पर हूटर बजने लगे। राहत और बचाव टीम मौके के लिए रवाना हुई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि कोच में 68 यात्री सवार थे। फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने की सूचना गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी थी।

इसके बाद ट्रेन को रुकवाया गया और पैसेंजर्स को बाहर निकाला। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली कराया गया। कुछ मिनटों में ही आग पूरे कोच में फैल गई थी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

आग को ट्रेन के दूसरे हिस्से में फैलने से रोकने के लिए कोच को करीब 20 मिनट बाद अलग कर दिया गया था।
आग को ट्रेन के दूसरे हिस्से में फैलने से रोकने के लिए कोच को करीब 20 मिनट बाद अलग कर दिया गया था।
कोटा मंडल के अलावा आसपास के स्टेशन से भी रेलवे कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया।स्थानीय प्रशासन की मदद भी ली गई।
कोटा मंडल के अलावा आसपास के स्टेशन से भी रेलवे कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया।स्थानीय प्रशासन की मदद भी ली गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में कोच का अधिकतर हिस्सा पूरी तरह जल गया।
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में कोच का अधिकतर हिस्सा पूरी तरह जल गया।
राहत और बचाव के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन सुबह घटना स्थल भेजी गई है। सुबह करीब 7.30 बजे तक कोच की आग पर काबू पा लिया गया था।
राहत और बचाव के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन सुबह घटना स्थल भेजी गई है। सुबह करीब 7.30 बजे तक कोच की आग पर काबू पा लिया गया था।
रेलवे के अनुसार आग बुझाने के बाद ट्रैक को धीरे-धीरे ओपन किया जा रहा है। आसपास के स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों को जल्द से जल्द निकाला जाएगा।
रेलवे के अनुसार आग बुझाने के बाद ट्रैक को धीरे-धीरे ओपन किया जा रहा है। आसपास के स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों को जल्द से जल्द निकाला जाएगा।
रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि आग बुझने के बाद दोनों कोच के अंदर काफी धुआं भरा था। इसलिए जांच करने में काफी परेशानी हुई।
रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि आग बुझने के बाद दोनों कोच के अंदर काफी धुआं भरा था। इसलिए जांच करने में काफी परेशानी हुई।

Related Posts