BREAKING

बालाघाट

राष्ट्रवाद से ओतप्रोत नपा मनोनीत पार्षदों का हुआ सम्मान

सुनील खोब्रागढ़े  (ब्यूरो प्रमुख ) 

पूजा अर्चन कर भारत माता और महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित

बालाघाट। हाल में मध्यप्रदेश शासन द्वारा नगर के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण के उद्देश्य से नामांकित “एल्डरमैन“ मनोनीत पार्षदों गजेन्द्र भारद्वाज, विशाल मंगलानी, सिद्धार्थ वेंडे, आसिन खान, बिट्टू सरदार का स्वागत- सत्कार कर आत्मीय सम्मान नगर परिषद बालाघाट में मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष भारती ठाकुर, उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, पार्षद योगिता बोपचे, कमलेश पांचें, नपा अधिकारियों और कर्मचारियों ने शाल श्रीफल भेंटकर उनका अभिवादन किया।

जताया आभार

इस अवसर पर नपा परिवार ने कहा, सर्व विकास और जनसरोकार के लिए आज हमें एल्डरमैन के तौर पर 6 और नगर सेवकों के समर्पण का लाभ मिलेगा, जो शहर की फिजा में और बाहर लाएगा। जहां नव नियुक्त एल्डरमैन ने अभूतपूर्व अगुवाई के लिए मध्यप्रदेश शासन, भाजपा शीर्ष नेतृत्व, नगर पालिका परिषद, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सभी सुधिजनो का हृदय की गहराईयों से आभार जताया। साथ ही नगर विकास और जन-जन के उत्थान के संकल्प को दोहराया।

चंहुमुखी विकास का आशीर्वाद

इसी कड़ी में सर्वप्रथम सिद्धपीठ, श्री हनुमान मंदिर, पीजी कालेज के समीप पूजा-अर्चन कर नगर कै चंहुमुखी विकास का आशीर्वाद मांगा। क्रम में आंबेडकर चौक में डा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद भारत माता चौक में भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्चन किया। पश्चात नगर पालिका परिषद में नव नियुक्त एल्डरमैनों ने नगरवासियों, नपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति, पार्षदगण के सानिध्य में नगर पालिका परिषद में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में प्रवेश किया। दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय हिन्द, बाबा साहेब डां भीमराव अम्बेडकर अमर रहे और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के जयघोषों से माहौल सराबोर रहा।

ये रहे उपस्थित

बेला में भाजपा नेता दिलीप चौरसिया, मंडल अध्यक्ष रमाकांत डहाके, भाजयुमो नगर अध्यक्ष जैनेन्द्र कटरे, राजेश लिल्हारे, अखिलेश चौरे, सिद्धार्थ वाजपेई सहित बड़ी संख्या भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts