सुनील खोब्रागढ़े (ब्यूरो प्रमुख )
बालाघाट जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 को खनिज अमले द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है।
उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से खनिज का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए दो वाहनों को पकड़ा। पहली कार्रवाई में ट्रैक्टर क्रमांक MP-50-ZF-6449, ट्रॉली सहित खनिज गिट्टी के साथ जब्त किया गया है। वाहन चालक गणेश पिता फूलचंद बघेल, निवासी गोपालपुर तहसील किरनापुर को ग्राम मुण्डेसर्रा क्षेत्र में पकड़ा गया।
दूसरी कार्रवाई में ट्रैक्टर क्रमांक MP-50-ZC-9973, ट्रॉली सहित अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया है। वाहन चालक कैलाश पिता दिनेश सिंघनधुपे, निवासी मुण्डेसरा तहसील किरनापुर को उसी क्षेत्र से गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया गया है।
उप संचालक सुश्री फरहत जहां ने बताया कि दोनों प्रकरणों में मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।









