Home छत्तीसगढ़ डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती का जिला स्तरीय कार्यक्रम 14 अप्रैल को

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती का जिला स्तरीय कार्यक्रम 14 अप्रैल को

1
0

सुनील खोब्रागढ़े  (ब्यूरो प्रमुख )

सांदीपनि विद्यालय बालाघाट में होगा कार्यक्रम

भारत रत्न डॉ. भीमराव जी आंबेडकर की जयंती का जिला स्‍तरीय कार्यक्रम 14 अप्रैल को सांदीपनि विद्यालय बालाघाट में जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 02 बजे आयोजित होगा, जिसमें बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र की सांसद महोदया सहित अन्‍य विशिष्ट अतिथि भी शामिल रहेंगे।

सहायक आयुक्‍त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शकुंतला डामोर ने बताया कि जिला स्‍तर पर आयोजित कार्यक्रम के साथ ही जिले के विभिन्न विकासखंडों में भी समारोह आयोजित किए जाएंगे। बैहर के आंबेडकर पार्क, बिरसा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, परसवाड़ा के आंबेडकर चौक, लांजी एवं किरनापुर जनपद पंचायत, वारासिवनी के ग्राम पंचायत रामपायली, खैरलांजी के खुर्सीपार, लालबर्रा के पनबिहरी और कटंगी के महकेपार में स्थानीय विधायक व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम होंगे।

इन आयोजनों में डॉ. भीमराव जी आंबेडकर के जीवन, उनके सामाजिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया जाएगा। साथ ही भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी किया जाएगा। सहायक आयुक्त श्रीमती डामोर ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।