9 शासकीय उद्यानों में होगी प्रक्रिया
सहायक संचालक उद्यान, बालाघाट के अधीन जिले की शासकीय पौधशालाओं में वर्ष 2026-27 के लिए आम फल बहार की नीलामी कर विक्रय किया जाएगा। इसके तहत जिले के 9 शासकीय उद्यानों में निर्धारित तिथियों पर नीलामी आयोजित की जाएगी।
सहायक संचालक उद्यान श्री क्षितिज कराडे ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया प्रत्येक निर्धारित तिथि को दोपहर 1:00 बजे से संबंधित उद्यान (रोपणी) स्थल पर प्रारंभ होगी। इच्छुक फल क्रेता नीलामी में भाग लेने से पूर्व कार्यदिवसों में संबंधित रोपणी पर जाकर फलन का अवलोकन भी कर सकते हैं।
नीलामी 15 अप्रैल 2026 को शासकीय उद्यान सावंगी (विकासखंड वारासिवनी), (वारासिवनी), 16 अप्रैल शासकीय उद्यान हट्टा (किरनापुर), 17 अप्रैल को शासकीय उद्यान कुरेन्डा (परसवाड़ा), 18 अप्रैल को शासकीय उद्यान अमेडा (लांजी क्षेत्र), 19 अप्रैल 2026 को शासकीय उद्यान सेलवा (कटंगी), 21 अप्रैल 2026 को शासकीय उद्यान मोहगांव (लालबर्रा), 22 अप्रैल 2026 शासकीय उद्यान रेहंगी (बिरसा), 23 अप्रैल को शासकीय उद्यान रामहेपुर (बैहर) एवं 24 अप्रैल 2026 को स्टेशन गार्डन, बालाघाट में की जाएगी।
सहायक संचालक उद्यान कार्यालय द्वारा बताया गया है कि नीलामी की सभी शर्तें कार्यालय में कार्यदिवसों के दौरान देखी जा सकती हैं। अन्य आवश्यक शर्तें नीलामी के समय स्थल पर बताई जाएंगी। इच्छुक क्रेताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों एवं समय पर उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग लें।






