BREAKING

बालाघाट

विधायक अनुभा मुंजारे के प्रयास से मिली 22 सामुदायिक भवन की सौगात

बालाघाट विधानसभा में बनेगें-25-25 लाख के सामुदायिक भवन
विधायक अनुभा मुंजारे ने पंचायत मंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

बालाघाट- बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे के प्रयास से बालाघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 22 ग्राम पंचायतों में 22 सामुदायिक भवनों की सौगात प्राप्त हुई है। इन सामुदायिक भवनों का निर्माण कार्य 25-25 लाख रूपये की लागत से किया जायेगा। जिसके लिये विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। श्रीमती मुंजारे ने बताया कि बालाघाट विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर वह लगातार प्रयासरत है। ग्राम पंचायतों में भ्रमण के दौरान उनके संज्ञान में स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर मांग रखी थी। जिसे गंभीरता से लेते हुये पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से अवगत कराया गया था और मांग पत्र सौंपा गया था। जिसके तहत पंचायत मंत्री द्वारा सामुदायिक भवन की सौगात दी गई है। श्रीमती मुंजारे ने बताया कि ग्राम पंचायतों में कई ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रम व अवसर आते है जिसमें वहां की जनमानस को शामिल होने के लिये स्थान की कमी महसूस होती है। लेकिन अब सामुदायिक भवन के बनने से वहां पर जनमानस एक साथ एकत्रित हो सकेगें और अपना कार्यक्रम सहित ग्रामीणों की सहभागिता हो सकेगी। विधायक अनुभा मुंजारे ने बताया कि ग्राम पंचायत कनकी, मोहगांव ध.,साल्हे मो., नगपुरा, जाम, टेंगनीखुर्द ला., बम्हनी, खुरपोड़ी,झाड़ी टेंगनी, धरपीवाड़ा, धारावासी, पिपरिया बड़गांव, बल्लहारपुर, बहेगांव, बुटटे हजारी, बोरी,रमपुरी, कुम्हारी, भटेरा, पाथरवाड़ा, जागपुर, भरवेली, आंवलाझरी में सामुदायिक भवन स्वीकृत हुये है। जो कि 25-25 लाख रूपये की लागत से बनाये जायेगें। इस तरह से बालाघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 25 ग्राम पंचायतों में 5 करोड़ 75 लाख रूपये की राशि से सामुदायिक भवनों का निर्माण होगा। जिसके लिये प्रथम किश्त 12.50 लाख रूपये दिये गये है। इस कार्य के स्वीकृत होने पर क्षेत्र के सरपंचों ने विधायक अनुभा मुंजारे के प्रति आभार जताया है।

Related Posts