BREAKING

बालाघाट

देश को आजादी दिलाने में हमारे महापुरूषों का बहुत योगदान-अनुभा मुंजारे

नेवरगांव स्कूल के बालदिवस कार्यक्रम में दी बैंच व वाटर कूलर की सौगात

बालाघाट- भारत देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था, लेकिन अंग्रेजों ने इस सोने की चिड़िया को लूटने का कार्य किया। कई वर्षो तक हमारे देश को गुलामी से जकड़ा रखा। लेकिन हमारे वीर जवानों ने देश को ना सिर्फ आजादी दिलायी बल्कि हमे बाबा साहेब का संविधान दिया। हमारे मौलिक अधिकार दिये। स्वंतत्रता के अधिकार दिये गये। आज हम जो कुछ भी है तो हमारे देश के संविधान की बदौलत है। जिसमें निहित अधिकार ही हमारे स्वायत्ता व मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है। उक्ताशय की बात बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने लालबर्रा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल नेवरगांव में आयोजित बालदिवस कार्यक्रम के दौरान कही। विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि 200 साल तक और देश की आजादी की लड़ाई हमारे वीरों ने लड़ने का काम किया और उन वीरों को आप अपनी किताबों में पढ़ते हैं उनके बारे में सुनते हैं टीवी में देखते हैं जिन्होने भारत देश को आजादी जिन्होंने दिलाई । श्रीमती मुंजारे ने कहा कि महान वीरों को हमे कभी नहीं भूलना चाहिए। हमारे महान वीरों ने महान योद्धाओं ने ही हमको 200 साल की गुलामी से मुक्ति दिलाई थी। जिसमें महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, शहीद ए आजम भगत सिंह, बिरसा मुंडा महान क्रांतिकारी,महात्मा गांधी सहित बिरसा मुंडा सहित कई ऐसे वीर सपूत जिन्होने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी की कल जयंती भी है। बिरसा मुंडा,टंटया मामा, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, अशफाक उल्ला खान, शहीद सुखदेव राजगुरु, ऐसे ना जाने कितने महान क्रांतिकारी हैं जिनकी बदौलत जिनकी कुर्बानी से जिनके बलिदान से हमारा भारत देश आजाद हुआ। विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि भारत देश की आजादी का पर्व हम सभी 15 अगस्त के दिन मनाते है। हमारे देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी। इस आजादी दिलाने में महान क्रांति वीरों की ताकत से संगत से और देश के लाखों हमारे वीरों ने भाग लेकर योगदान दिया था। उस समय की सरकार के केंद्र में जो सरकार बनी उस सरकार के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। जिन्हे बच्चों के चाचा नेहरू कहा जाता था। उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था और उनके ही जन्मदिवस पर बालदिवस मनाया जाता है। बता देवें कि विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा इस अवसर पर शासकीय माध्यमिक शाला नेवरगांव (ला.) में विधायक निधि से छात्र छात्रों को बैठक व्यवस्था डेक्स बेंच एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरसोला कैम्प में शुद्ध ठंडा वाटर कूलिंग की सौगात दी गई थी। जिसका लोकापर्ण भी किया गया। बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती एवं बाल दिवस के पावन अवसर पर शासकीय माध्यमिक शाला नेवरगांव (ला.) में विधायक निधि से छात्र छात्रों को बैठक व्यवस्था डेक्स बेंच एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरसोला कैम्प में शुद्ध ठंडा वाटर कूलिंग की पूर्व में सौगात दी गई थी। जिसका बच्चों के साथ बालदिवस के अवसर पर लोकार्पण किया गया। विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं चाचा नेहरू की छाया चित्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित पूजा अर्चना कर की। जिसके बाद मंचशील कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे का शाला परिवार ने पुष्प गुच्छ से स्वागत वंदन अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल के समस्त स्टाप व स्कूल बच्चे मौजूद रहे।

Related Posts