Home छत्तीसगढ़ 15 नवम्‍बर से 15 जनवरी तक गर्रा रेलवे क्रासिंग से आवागमन बंद...

15 नवम्‍बर से 15 जनवरी तक गर्रा रेलवे क्रासिंग से आवागमन बंद रहेगा

1
0

      बालाघाट-गर्रा रोड पर रेलवे ओव्‍हरब्रिज निर्माण के दौरान आम नागरिको की सुविधा एवं दुर्घटनाओं की आशंकाओं को दृष्टिगत रखते हुए गर्रा रेलवे क्रासिंग से 15 नवम्‍बर से 15 जनवरी 2026 तक के लिए सम्‍पूर्ण आवागमन अस्‍थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है।

       बालाघाट एसडीएम श्री गोपाल सोनी ने बताया कि गर्रा रेलवे क्रासिंग पर बनाये जा रहे ओव्‍हरब्रिज के 02 पियर के कांक्रिट का कार्य किया जाना है। इस कार्य के दौरान आम नागरिको की सुविधा और दुर्घटनाओ को रोकने के लिए इस रेलवे क्रासिंग से सभी तरह के वाहनों का आवागमन 15 नवम्‍बर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक अस्‍थायी रूप से बंद रहेगा। इस दौरान भारी वाहन का यातायात गर्रा रोड से वैनगंगा पुल होकर डेंजर रोड होकर गोंगलई-नवेगांव गोंदिया रोड पर परिवर्तित किया गया है। इसी प्रकार गोंदिया रोड से आने वाले भारी वाहन नवेगांव से गोंगलई डेंजर रोड होते हुए वैनगंगा पुल से गर्रा की ओर सिवनी-वारासिवनी के लिए जा सकेंगे। बालाघाट नगरीय क्षेत्र में सिवनी-वारासिवनी की ओर से आने वाले वाहन, बस, निजी वाहन, हल्‍के वाहन, स्‍कूल बस, दैनिक सामग्री के लिए प्रयुक्‍त वाहन एवं अन्‍य आवश्‍यक सेवा में संलग्न वाहन गर्रा की ओर से वैनगंगा पुल से डेंजर रोड होकर पोल फैक्‍ट्री एवं आकाशवाणी होकर बस स्‍टैण्‍ड एवं बालाघाट नगर में प्रवेश कर सकेंगे।