बालाघाट- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालाघाट में प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर 01 नवम्बर से 15 नवम्बर तक विभिन्न प्रतियोगिताओ एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी के अंतर्गत 12 नवम्बर को रंगोली, मेहंदी, चित्रकला व रैली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा 13 नवम्बर को भाषण, निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के आयोजन में कार्यक्रम संयोजक डॉ. तारा सिंगराम, सह-संयोजक डॉ. रचना कोरी एवं सदस्य प्रो. सुखचंद एडे, प्रो. भीवेंद्र धुर्वे, डॉ. गजानंद कटरे एवं समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने अपना सहयोग प्रदान किया। सभी प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं विशेष प्रतिभागिता दी।



