बालाघाट- 12 नवम्बर को बालाघाट की संस्थाओ द्वारा एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में श्री शिवनारायण पटेल (राज्य सलाहकार ज.अ.प.), श्री सरदार अजीत सिंह (अशासकीय सदस्य ज.अ.प.), श्री रवि प्रसाद बर्मन (संभाग समन्वयक ज.अ.प. जबलपुर), श्री सुशील बर्मन (जिला समन्वयक बालाघाट) सभी विकासखंड समन्वयक, समस्त नवांकुर संस्थाओ, परामर्शदाता (विकासखंड बालाघाट), कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संस्थाओं को उनको वर्षभर किये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करते हुए श्री शिव नारायण पटेल द्वारा जन अभियान परिषद की कार्य योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि हमारा व्यवहार भारत माता के प्रति ऐसा होना चाहिए जैसे हम अपनी माँ के प्रति रखते हैं। स्वदेशी को बल देते हुए उन्होंने कहा कि स्वदेशी सम्मान और गौरव की बात होना चाहिए। हमारा पेशा कुछ भी हो सभी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण होना चाहिए।
इस अवसर पर श्री सरदार अजीत ने कहा कि परिषद सभी कार्यों को बहुत ही आसानी से कर लेता है। परिषद का गाँव-गाँव तक फैला नेटवर्क इसे और सशक्त बनाने के लिए आप लोगों का चयन हुआ है इसलिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा लग्न से नवांकुर का कार्य करें। जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन ने आयोजित कार्यक्रम की पृष्ठभूमि रखते हुए विगत वर्ष किये गए कार्यों का वृत्त प्रस्तुत किया तथा सीएमसीएलडीपी कोर्स संचालन की जानकारी दी। सरदार श्री अजीत सिंह ने ज.अ.प के सभी सदस्यों के कार्यो को सराहनीय बताया।
कार्यक्रम में नवाकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि श्री नरेन्द्र भैरम, रवि श्रीवास्तव, रमेश आसटकर, अन्य सभी नवाकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, परामर्श आदि की उपस्थिति रही। विकासखंड समन्वयक श्री महेश पटले ने आभार व्यक्त किया। आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्रीमति बेजन्ति कटरे, श्वेता मिश्रा, अफसा अंजुम, रुचिका वैश, श्री सुरेन्द्र भगत, श्री संतोष नागपुरे, आदि की उपस्थिति रही। बैठक के बाद विकासखंड लालबर्रा के प्रसफुटन ग्राम बाबरिया में रात्रिकालीन जन चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे परिषद के अशासकीय सदस्य, सलाहकार तथा जिला व विकासखंड समन्वयक आदि उपस्थित रहे।



