Home छत्तीसगढ़ खनिज विभाग की अवैध उत्‍खनन पर छापामार कार्यवाही 01 हाईवा, 01 जेसीबी समेत 08 ट्रेक्‍टर किये...

खनिज विभाग की अवैध उत्‍खनन पर छापामार कार्यवाही 01 हाईवा, 01 जेसीबी समेत 08 ट्रेक्‍टर किये जब्‍त

1
0

बालाघाट-        कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन में तथा उपसंचालक खनिज सुश्री फरहत जहां के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध उत्‍खनन, परिवहन एवं भण्‍डारण पर रोकथाम के लिए सख्‍ती से कार्यवाही की जा रही है। इसी के अंतर्गत खनिज अमले द्वारा 04 नवम्‍बर से 12 नवम्‍बर तक अवैध उत्‍खनन करने पर 07 प्रकरणों में कुल 10 वाहनों पर जब्‍ती कार्यवाही की गई है।

       उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि अवैध उत्‍खनन करने वाले लोगो के विरूद्ध विभाग द्वारा सक्रियता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। 12 नवम्‍बर तक विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्‍खनन, परिवहन तथा भंडारण करने वाले कुल 10 वाहनों पर जब्‍ती की कार्यवाही की गई है। इसमें किरनापुर के ग्राम खोडसिवनी से 02 ट्रेक्‍टर एमपी-50-ए-5128 तथा एमपी-50-एए-0573, बालाघाट के ग्राम गायखुरी से 02 ट्रेक्‍टर एमपी-50-एए-5226 एवं एमपी-50-एए-2129, वारासिवनी के ग्राम अमई से 04 ट्रेक्‍टर एमएच-40-एल-7408, एमएच-35-एजे-7399, एमपी-21-जेडए-9226, बीजेवायएसडी2739451 तथा 01 जेसीबी एमपी-22-जेडजी-2366 तथा बिरसा अंतर्गत ग्राम भिमजोरी से 01 हाईवा एमपी-22-जेडजी-2232 वाहन शामिल है।

       उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि ग्राम गायखुरी के करीब वैनगगा नदी में रेत के अवैध खनन की लगातार शिकायत प्राप्त होने पर 12 नवम्‍बर को खनिज विभाग की टीम द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर अवैध खनन पर अंकुश लगाया गया। उन्‍होंने बताया कि नदी जाने वाले रास्‍ते में जेसीबी मशीन से गड्ढा कराया जा रहा था जिससे ट्रेक्टर ट्रॉली में रेत का परिवहन किया जा सके।