बालाघाट। बालाघाट के वार्ड क्रमांक 04 में निवासरत खिलाड़ी रूबी ने ना केवल परिवार बल्कि जिले का मान भी बढ़ाया है। खिलाड़ियो की धरती बालाघाट से बेटी रूबी ने जिले की पहली रॉकबॉल खिलाड़ी होने का गौरव हासिल किया है। वह लुधियाना में आयोजित प्रदेश की पहली महिला रॉकबॉल टीम में, जिले से सीनियर रॉकबॉल खिलाड़ी शामिल होगी।
खिलाड़ी रूबी अली बताती है कि पिता मुबारक अली और मां असगरी अली के साथ परिवार में बड़ी बहन है, परिवार में मुझे खेलने के लिए आगे बढ़ाया और स्कूल से लेकर सीनियर व्हालीवॉल तक 11 नेशनल गेम्स खेले है। 2022 में उड़ीसा पुरी में नेशनल गेम्स में खेल के आधार पर चयन किया गया था। जिसमें ट्रायल के बाद सिलेक्शन नेशनल टीम में किया गया। यह उनका पहला सीनियर है और मुझे खुशी है कि मैं बालाघाट की पहली महिला हुॅं, जो इस खेल तक नेशनल मुकाम तक पहुंची है।
खेलो में वर्ल्डकप के बाद बेटियो ने खेल में जिस तरह से अपना नाम आगे बढ़ाया है, उसमें रूबी भी शामिल है। रूबी वर्तमान में गर्रा हाईस्कूल में पीटीआई है, जो वर्तमान में प्रदेश की पहली महिला रॉकबॉल टीम के साथ लुधियाना पहुंची है। 11 नवंबर से सीनियर रॉकबॉल नेशनल टूर्नामेंट में प्रदेश की टीम से खेलेगी।
बालाघाट के खिलाड़ियो ने रूबी अली के रॉकबॉल की पहली प्रदेश महिला टीम, में शामिल होने और जिले का मान बढ़ाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने रूबी अली को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
प्रदेश का पहला गेम्स बना रॉकबॉल
प्रदेश में रॉकबॉल की पहली महिला टीम बनी है। खिलाड़ी रूबी अली बताती है कि इस टीम में, इस जैसे ही खेल के खिलाड़ियों को प्रदेश से चयनित किया गया है। जिसमें सिवनी, जबलपुर, सागर और बालाघाट से खिलाड़ियों का चयन किया गया है। वह बताती है कि व्हालीवॉल में 6 खिलाड़ी होते है, जबकि रॉकबाल में पांच खिलाड़ी खेलते है, इसमें मैदान के पीछे एक बेरिकेट होता है, जिससे खिलाड़ियांे का सर्विस करनी होती है। उन्होंने बताया कि पहली बार प्रदेश में रॉकबॉल की टीम बनी है। यह मेरा रॉकबाल का पहला सीनियर है। जिसका आयोजन लुधियाना में रॉकबॉल एमेच्योर फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया है।
खिलाड़ी की प्रोफाईल
बालाघाट नगर के महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हाईस्कूल से दसवी के बाद शहर के टैगोर मॉनटेसरी से रूबी ने हायर सेकेंडरी स्कूल की पढ़ाई की है। सामाजिक सेवा में रूचि रखने वाली रूबी, ने खेल के साथ शिक्षा को भी हासिल किया है। उन्होंने नागपुर के राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज से बीपीएड की शिक्षा पूरी की और वर्तमान में वह हाईस्कूल गर्रा में पीटीए के पद पर तैनात है। रूबी बताती है कि माता-पिता के खानदान में वह पहली खिलाड़ी महिला है।



