Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में सर्द-हवाओं ने कंपाया, पेंड्रा में 9°C पहुंचा पारा:अलाव का सहारा...

छत्तीसगढ़ में सर्द-हवाओं ने कंपाया, पेंड्रा में 9°C पहुंचा पारा:अलाव का सहारा ले रहे लोग, सरगुजा संभाग में कोल्ड वेव का अलर्ट

1
0

छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पेंड्रा और अमरकंटक क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस सीजन पहली बार पेंड्रा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

सर्द हवाओं और बढ़ते कोहरे के कारण इलाके में विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। गांवों और कस्बों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 30.6°C दुर्ग और जगदलपुर में, जबकि सबसे कम तापमान 10.9°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं कल यानी 10 नवंबर के लिए उत्तर छत्तीसगढ़ (सरगुजा संभाग) के एक-दो स्थानों पर शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।