बालाघाट – मुख्य वन संरक्षक बालाघाट श्री गौरव चैधरी के निर्देशन में उड़नदस्ता दल प्रभारी श्री अजय चौरे के मार्गदर्शन में उड़नदस्ता दल बालाघाट के कर्मचारी श्री राजेन्द्र कुमार मड़ामे, उप०व०क्षे०, श्री राकेश कुमार सनोडिया वनपाल श्री नरेन्द्र शेंडे, श्री तिलक सिंह राहंगडाले, श्री सौरभ यादव, श्री देवेन्द्र उके वनरक्षक, श्री शम्भूलाल यादव वाहनचालक उड़नदस्ता दल वनवृत्त बालाघाट द्वारा 07 नवंबर को पश्चिम बैहर (सा०) के ग्राम पोंगाारझोड़ी में छापामार कार्यवाही कर मनोज वल्द अमरसिंह के घर से अवैध रूप से रखी गई बीजा लट्ठा एवं चिरान जब्त कर कार्यवाही की गई है।
दिनांक 07 नवंबर 2025 को उड़नदस्ता दल वनवृत्त बालाघाट को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की पश्चिम बैहर (सा०) के अंतर्गत ग्राम पोंगाारझोड़ी निवासी श्री मनोज वल्द अमरसिंह के घर पर अवैध रूप से बीजा लट्ठा एवं चिरान रखें होने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर उड़नदस्ता दल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुवे उप०व०म० बैहर (सा०) से सर्च वारंट प्राप्त कर पश्चिम बैहर (सा०) परिक्षेत्र के स्थानीय अमले को साथ में रखकर संबंधित व्यक्ति के यहाँ सर्च वारंट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। जहाँ तलाशी उपरांत बीजा प्रजाति के कुल 32 नग लट्ठा एवं चिरान पाई गई।
पूछताछ में आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहा। जिस पर आरोपी मनोज वल्द अमरसिंह, जाति- पनका, साकिन- पोंगाारझोड़ी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 के अंतर्गत वन अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। उड़नदस्ता दल ने एक नग बीजा लट्ठा और 31 नगर चिरान जब्त की है। इस कार्यवाही में श्री देवेन्द्र मड़ावी प०स० बघोली, श्रीमति नीलिमा बोरकर का० वनपाल, श्री नमन गुप्ता, श्री मृगेन्द्र सिंह बघेल वनरक्षक एवं पश्चिम बैहर सामान्य परिक्षेत्र के स्थानीय अमले का विशेष योगदान रहा।
संलग्न फोटो



