BREAKING

छत्तीसगढ़

खाद्य विभाग की वारासिवनी, कटंगी, तिरोड़ी, लांजी में कार्यवाही- किराना दुकानों के साथ ही चौपाटियों का निरीक्षण कर खाद्य नमूने भेजे प्रयोगशाला 

बालाघाट-          कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन में खाद्य विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी है। 8 नवंबर को खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की टीम द्वारा मिलावट पर कार्रवाई करते हुए वारासिवनी स्थित बबलू किराना से बाजरा एवं बरबटी दाना, कन्हैया किराना से सूजी एवं किशमिश के नमूने जांच के लिए लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए।

               इसी तरह कटंगी स्थित संचेती एजेंसी की जांच करते हुए वहां से सुपारी, सौंफ, सोयाबीन तेल एवं खोपरा किस के नमूने, तिरोड़ी स्थित राज किराना से मूंग दाल, खजूर एवं किशमिश के नमूने, तिरोड़ी के ही केदारमल अग्रवाल किराना से नमक एवं किशमिश तथा ज्वाला प्रसाद अग्रवाल से साबूदाना एवं खारक का नमूना जांच हेतु लिया गया। खाद्य अमले द्वारा कटंगी स्थित चौपाटी का निरीक्षण एवं जांच की गई जहां 18 दुकानों की जांच करते हुए उनके लाइसेंस की प्रति जमा की गई एवं अन्य दस्तावेज के लिए निर्देशित किया गया।

                 लांजी के बिसोनी स्थित खान किराना से ड्राई फ्रूट, काजू, मूंग दाल, खारक के नमूने जांच हेतु लिए गए एवं केचप पोहा चाय पत्ती आदि आउटडेटेड पाए जाने पर 3130 रुपए मूल्य की खाद्य सामग्री का विनष्टीकरण कराया गया। कारंजा स्थित किसान राइस मिल का लाइसेंस हेतु पूर्व निरीक्षण किया गया एवं राज किराना से किशमिश एवं नमक के नमूने तथा दहीकर किराना से भगर एवं नमक के नमूने लिए गए।

               आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन भोपाल द्वारा निर्देशित स्पेशल ड्राइव के अंतर्गत डेट्स एवं रेसीन के 15 नमूने जांच हेतु लेकर विभाग द्वारा भेजे गए हैं। समस्त नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्ति के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts