Home विदेश म्यांमार में भूकंप- 10 हजार लोगों के मरने की आशंका:704 मौतों की...

म्यांमार में भूकंप- 10 हजार लोगों के मरने की आशंका:704 मौतों की पुष्टि, बैंकॉक में 30 मंजिला इमारत गिरी; 110 लोग दबे

15
0

नेपीदा- म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप में मौत का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा हो सकता है। यह आशंका यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने जताई है। भूकंप के झटके थाईलैंड, बांग्लादेश, चीन और भारत तक महसूस किए गए।

म्यांमार की सैन्य सरकार ने कम से कम 694 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि 1,670लोग घायल हैं। उधर, थाईलैंड में 10 लोगों की मौत हुई है। इस तरह इस आपदा में अब तक 700 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है।

म्यांमार में शुक्रवार सुबह 11:50 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। म्यांमार और थाईलैंड में यह 200 साल का सबसे बड़ा भूकंप है। भारी तबाही के चलते म्यांमार के 6 राज्यों और पूरे थाईलैंड में इमरजेंसी लगा दी गई है।

 

    भूकंप  

    म्यांमार की इरावाडी नदी पर बना 51 साल पुराना पुल टूट गया।
    म्यांमार की इरावाडी नदी पर बना 51 साल पुराना पुल टूट गया।
    भूकंप के चलते म्यांमार की राजधानी नेपीदा में मंदिर और घर टूट गए।
    भूकंप के चलते म्यांमार की राजधानी नेपीदा में मंदिर और घर टूट गए।
    म्यांमार के नेपीदा में भूकंप के झटकों के चलते इमारतें गिर गईं।
    म्यांमार के नेपीदा में भूकंप के झटकों के चलते इमारतें गिर गईं।
    भूकंप से म्यांमार में मांडले शाही महल का कुछ हिस्सा ढह गया।
    भूकंप से म्यांमार में मांडले शाही महल का कुछ हिस्सा ढह गया।
    इमारत ढहने से धूल का गुबार उठा, जिसके बाद लोग भागते दिखाई दिए।
    इमारत ढहने से धूल का गुबार उठा, जिसके बाद लोग भागते दिखाई दिए।
    बैंकॉक में एक ऊंची इमारत के टॉप फ्लोर पर बने पूल से पानी गिरने लगा।
    बैंकॉक में एक ऊंची इमारत के टॉप फ्लोर पर बने पूल से पानी गिरने लगा।
    बैंकॉक की सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में लोग बाहर निकल आए।
    बैंकॉक की सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में लोग बाहर निकल आए।
    बैंकॉक में भूकंप के चलते एक इमारत में बने पूल पर रखे पत्थर गिर गए।
    बैंकॉक में भूकंप के चलते एक इमारत में बने पूल पर रखे पत्थर गिर गए।
    म्यांमार में भूकंप से प्रभावित राज्य मांडले में एक क्षतिग्रस्त घर के आगे से गुजरता ऑटो।
    म्यांमार में भूकंप से प्रभावित राज्य मांडले में एक क्षतिग्रस्त घर के आगे से गुजरता