Home बालाघाट 40 घंटे चले रेस्क्यू के बाद बरामद हुआ झरने में डूबे युवक...

40 घंटे चले रेस्क्यू के बाद बरामद हुआ झरने में डूबे युवक का शव

88
0

बालाघाट–

 बारिश में नदी-नालों में पानी के तेज बहाव में आने से जान गवाने वालों या ऐसे हादसों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ताजी घटना भरवेली थाना क्षेत्र के गांगुलपारा इको टूरिज़्म क्षेत्र से लगे सतनारी झरने की है, जहां पिकनिक मनाने गए दोस्तों के साथ नहाते समय गहरे पानी में एक युवक डूब गया था, जिसका शव लगभग 40 घंटे बाद निकाला जा सका है।

दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया

रेस्क्यू टीम ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ झरने के गहरे पानी में डूबे युवक की तलाश की। उन्होंने अपील की कि बारिश के मौजूदा समय में लोग नदी के किनारे या झरनों तरफ न जाएं। लगातार बारिश के कारण अधिकतर नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिसके कारण कोई अनहोनी की संभावना बनी रहती है।

गहरे पानी में ऑक्सीजन की कमी और बारिश बने थे अड़ंगा

पुलिस ने बताया कि कोसमी निवासी 22 वर्षीय युवक अमन सोनवाने रविवार रात गहरे पानी में चला गया था, जिसकी तलाश में गए एसडीईआरएफ और होमगार्ड की रेस्क्यु टीम को सफलता नहीं मिली थी। गहरे पानी में ऑक्सीजन की कमी और लगातार हो रही तेज बारिश के कारण, युवक को खोजने में दिक्‍कत हो रही थी। रेस्क्यु अभियान अभी जारी रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद भरवेली पुलिस ने बालाघाट से एसडीईआरएफ और होमगार्ड के बचाव दल को बुलाया था।