Home बालाघाट महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना को लेकर डाकघर कर्मियों ने निकाली...

महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना को लेकर डाकघर कर्मियों ने निकाली जन जागरूकता रैली

33
0

ब्यूरोचीफ
सुनील खोब्रगढ़े-

बालाघाट–केन्द्र सरकार हमेशा से ही बेटियों एवं महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुदृढ़ भविष्य के लिये प्रतिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बेटियों एवं महिलाओं के उज्जवल भविष्य एवं सशक्तिकरण के लिये भारतीय डाक विभाग के माध्यम से 01 अप्रैल, 2023 से सभी बेटियों एवं महिलाओं को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने हेतु ‘‘महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र’’ योजना प्रारंभ की गयी है। इसी क्रम में ‘‘महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र’’ योजना के बारे में जन जागरूकता रैली का आयोजन दिनांक 10 मई 2023 (बुधवार) को किया गया । जागरूकता रैली प्रधान डाकघर बालाघाट से प्रारंभ होकर गौली मोहल्ला से होते हुये काली पुतली चौक तक निकाली गई। रैली में डाकघर के समस्त कर्मचारी शामिल रहे।
इस योजना के अंतर्गत केवल बेटियों एवं महिलाओं का ही कम से कम 1000 रूपये से ‘‘महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र’’ का खाता खोला जावेगा। इसमें अधिकतम 02 लाख रूपये तक जमा किये जा सकते है। इस पर सर्वाधिक 7.5 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जायेगा, जो कि अन्य सामान्य योजनाओं से कहीं ज्यादा है। जागरूकता रैली श्री जी.आर. चौधरी सहायक अधीक्षक डाकघर बालाघाट (पूर्व) उपसंभाग, श्री लवकुश परते उपसंभागीय निरीक्षक (डाक) बालाघाट (पश्चिम) उपसंभाग एवं श्री आर.एन. उपाध्याय पोस्टमास्टर बालाघाट प्र.डा. के नेतृत्व में निकाली गई। जिले की समस्त महिलाओं से अपील की गई है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठायें ।