बालाघाट। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, प्रदेश में उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा कर रहे है। 20 अक्टूबर से प्रारंभ हुई इस यात्रा में पूरे प्रदेश से कांग्रेस के साथी सहित कई साधु-संत भी शामिल हुए है। जिले के युवा नेता असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयकृष्ण डिगरू को भी यात्रा की तैयारियों और साथ यात्रा करने का अवसर मिला है।

अध्यक्ष जयकृष्ण डिगरू ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजयसिंह द्वारा निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से प्रदेश सहित उत्तरप्रदेश के लोगों को यात्रा के उदेश्य को समझने का अवसर मिलेगा। बल्कि इसका फायदा, कांग्रेस को भी होगा। उन्होंने बताया कि सनातन के नाम पर एक विशेष पार्टी हिन्दु धर्म के लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। इस यात्रा में चंदाचोरी, वोटचोरी और बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग की आवाज को ताकत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा की शुरूआत उज्जैन के नरसिंहघाट के समीप बालाजी गार्डन से पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन, अभिषेक, कन्याभोज से की गई। जहां उन्हें शिवलिंग बनाने और धर्ममयी कार्यक्रम में शामिल होने का पुण्य अवसर मिला। उन्होंने बताया कि वह इस यात्रा में पुनः जुड़ेगे।




