Home छत्तीसगढ़ नव दुर्गा उत्सव समिति कायदी में मॉ भवानी देवी जागरण आज

नव दुर्गा उत्सव समिति कायदी में मॉ भवानी देवी जागरण आज

6
0

बालाघाट- शारदीय नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर ग्राम कायदी में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। ग्राम के दुर्गा मंदिर एवं दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। वहीं प्रतिदिन रात्रि में देवी गीतों और जस गायन के माध्यम से माता रानी की आराधना की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार 17 अक्टूबर 2026 को ग्राम कायदी के लोधी मोहल्ला स्थित चांदनी चौक में नवदुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य देवी जागरण एवं संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आंचल बालाघाटी एवं आशीष बालाघाटी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मो.हनीफ कुरैशी समाजसेवी उपस्थित रहेंगे। नवदुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष अभिषेक दमाहे,राहुल बसेने ,आमोस पटले,मयूर नागपुरे,सोनू डहारे,भोला बडपात्रे दिशांत डोमने, आयुष डोमने,राजेश भादरी, बॉबी लिल्हारे,उदय नेवारे ,भविष्य नेवारे, देवा नेवारे, यश दमाहे, आकाश दमाहे, कुनाल चामलाते,हर्ष बसेंनी,हर्ष मसखरे,अंकेश चामलाटे, दीपक,निकेश राउत, बिल्लू वारके,यश लिल्हारे, सचिन दमाहे, साहिल दमाहे, अतुल नागपुरे, राहुल राजपूत, राहुल, कार्तिक नेवारे, अभिषेक गीते, मोहित चामलाते, दीपेश वागाड़े, राहुल रनगिरे ,कपिल सोर्ले,विशाल डूंभरे, सुमित चैतगुरू, अंकित चामलते,सुजल लिल्हारे, कुनाल गीते, अंशु लिल्हारे, अतुल इदपांचे,अंकित लिल्हारे, आराध्य, युवांक, वैभव सेन्द्रे, लक्की लिल्हारे सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा ग्राम कायदी के समस्त नागरिकों तथा आसपास के ग्रामों के श्रद्धालुओं से देवी जागरण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मां दुर्गा की भक्ति का लाभ लेने की अपील की है। नवरात्र पर्व के दौरान आयोजित होने वाले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।