आज दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष,जननायक श्री राहुल गांधी जी के आह्वान पर मध्यप्रदेश विधायक दल के सभी साथी विधायक एवं शीर्ष नेतृत्व दिल्ली के बाराखंभा,बंगाली मार्केट में उपस्थित हुए।


इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र जीतू पटवारी जी,मध्य प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंगार जी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी,मध्य प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी,सह-प्रभारी उषा नायडू जी, CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल जी,पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव जी,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल जी,पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री,विधायक श्री जयवर्धन सिंह जी सहित सभी विधायक,पूर्व विधायक,जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




