बालाघाट। जन-जन की लोकप्रिय नेता एवं बालाघाट विधानसभा क्षेत्र की यशस्वी विधायक आदरणीय श्रीमती अनुभा मुंजारे जी के अनुमोदन एवं सार्थक प्रयासों से ग्राम पंचायत मोहगांव (धपेरा), हीरापुर, लालबर्रा और पाथरी के आसपास के क्षेत्रवासियों को एक एक बॉडी फ्रीजर उपलब्ध कराया गया है। यह सुविधा ग्रामीण अंचल में आकस्मिक परिस्थितियों के दौरान जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में किसी परिवार में आकस्मिक निधन होने पर पार्थिव शरीर को सुरक्षित रखने की व्यवस्था करना कई बार चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे समय में बॉडी फ्रीजर की उपलब्धता परिजनों को राहत प्रदान करेगी और अंतिम संस्कार से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं करने में सहायक होगी।

जनहित को प्राथमिकता,जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और जरूरत के समय सहयोग—यही सच्ची जनसेवा की पहचान है- विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे
विधायक मुंजारे के प्रयासों से उपलब्ध हुई यह सुविधा ग्राम पंचायत मोहगांव (धपेरा), हीरापुर, लालबर्रा और पाथरी सहित आसपास के ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित होगी। इस पहल से क्षेत्र में आवश्यक जनसुविधाओं को बढ़ावा मिला है। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी प्रयास के लिए विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जाहिर की है,जनता की जरूरतों के साथ खड़े रहना और कठिन समय में सहयोग का माध्यम बनना ही जनप्रतिनिधि की सार्थक भूमिका है। ग्राम पंचायत मोहगांव (धपेरा), हीरापुर, लालबर्रा और पाथरी को मिली बॉडी फ्रीजर की यह सौगात इसी जनसेवा की भावना को दर्शाती है।




