Home छत्तीसगढ़ इंतजार की घड़ियां समाप्त, आज से शुरू होगा अग्रसेन जयंती महोत्सव

इंतजार की घड़ियां समाप्त, आज से शुरू होगा अग्रसेन जयंती महोत्सव

9
0

 

रायपुर, । अग्रवाल समाज के बहुप्रतीक्षित अग्रसेन जयंती महोत्सव का आज से भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। लंबे समय से इस आयोजन का इंतजार कर रहे समाजजनों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है।

मीरू हरलालका, संयोजिका, अग्रवाल महिला एवं युवती मंडल, कचना विधानसभा मोहल्ला समिति ने बताया कि इस वर्ष अग्रसेन जयंती के अवसर पर कई नए, आकर्षक एवं भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। महिला एवं युवती मंडल द्वारा कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

मीरू हरलालका ने समाज एवं स्नेहीजनों से आग्रह किया कि वे परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं और महिला एवं युवती मंडल की सदस्यों का उत्साहवर्धन करें।

अग्रसेन जयंती महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन रोजबे रिज़ॉर्ट, रिंग रोड क्रमांक-3, रायपुर में भव्य रूप से संपन्न होगा।

आइए, परिवार सहित शामिल हों और भगवान श्री अग्रसेन महाराज की जयंती को उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाएं।

जय महाराजा अग्रसेन।
जय अग्रवाल समाज।