Home छत्तीसगढ़ विजय नगर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया आँगन मिलन समारोह

विजय नगर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया आँगन मिलन समारोह

11
0

 

रायपुर। अवंती विहार स्थित विजय नगर प्राथमिक शाला में आंगन मिलन समारोह का आयोजन रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर वंदना तिवारी,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी, मंडल अध्यक्ष भीमवंत निषाद, जितेंद्र नाग,संजय शाह, रामलाल साहूसहित जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहे।

इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा एवं सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा विशेष सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्री साहू ने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से अभिभावक एवं माताओं को बच्चों की सही देखभाल, कुपोषण की रोक–धाम, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी जा रही है।

इस अवसर पर विधायक श्री साहू द्वारा आंगनबाड़ी सहायिकाओ का शॉल–श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया एवं स्वस्थ शिशु स्पर्धा में चयनित छात्राओं को खिलौने भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार राठी द्वारा एवं आभार प्रदर्शन शाला की प्राचार्या चंद्रिका ध्रुव द्वारा किया गया।