BREAKING

छत्तीसगढ़

सरपंच सचिव मारपीट में नया मोड़: सरपंच-सचिव संघ ने खोला मोर्चा, पैदल रैली निकाल थाने पहुंच सौंपा ज्ञापन

सरपंच सचिव मारपीट में नया मोड़: सरपंच-सचिव संघ ने खोला मोर्चा, पैदल रैली निकाल थाने पहुंच सौंपा ज्ञापन

पत्थलगांव। ग्राम पंचायत कछार में पंचायत बैठक के दौरान सरपंच और सचिव के साथ कथित मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। घटना के विरोध में सरपंच,सचिव संघ ने आंदोलन शुरू कर दिया है। संघ के पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने जनपद पंचायत पत्थलगांव में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद जनपद पंचायत से पत्थलगांव थाना तक पैदल रैली निकाली और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत कछार में पंचायत बैठक के दौरान सरपंच संगीता नाग और सचिव रामनिवास सूर्यवंशी के साथ कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए चप्पल और डंडे से मारपीट की गई। मामले की शिकायत पहले ही पत्थलगांव थाने में की जा चुकी है।

सरपंच संघ के अध्यक्ष रोशन प्रताप ने कहा कि घटना के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से पंचायत प्रतिनिधियों और सचिवों में नाराजगी है। इसी को लेकर संघ ने अनुविभागीय अधिकारी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है।

थाने तक निकाली पैदल रैली

सरपंच-सचिव संघ के सदस्य और पंचायत प्रतिनिधि एकजुट होकर जनपद पंचायत पत्थलगांव से पैदल रैली के रूप में थाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा।

संघ ने चेतावनी दी गई है कि यदि तीन दिवस के भीतर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो संघ द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Sanjay
संजय तिवारी

Related Posts