छत्तीसगढ़ के पहले लोकपर्व हरेली तिहार का आयोजन बुधवार 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम में वे हल-नांगर की पूजा करेंगे। इसके साथ ही गेड़ी चढ़ने और पारंपरिक खेलों का आयोजन भी होगा।
कार्यक्रम में खेती-किसानी से जुड़ी परंपराओं के साथ छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। संस्कृति विभाग और कृषि विभाग की ओर से आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस दौरान कृषि उपकरणों की पूजा के साथ छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और लोक परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

भगवान शिव की पूजा के दौरान CM साय उनकी पत्नी और डॉ रमन सिंह। (फाइल फोटो)




