BREAKING

बालाघाट

नहर में मिला युवती का शव, नागपुर से घर लौटी थी युवती, पुलिस ने किया शव बरामद, हत्या की आशंका

बालाघाट। जिले के वारासिवनी क्षेत्र में, बुधवार की दोपहर 20 वर्षीय युवती का शव नहर में मिला है। जिसके गर्दन पर घाव के निशान बताए जा रहे है। जिससकी, हत्या की आशंका जताई जा रही है। नहर में युवती का शव मिलने की जानकारी के बाद पुलिस ने नहर से युवती का शव बरामद कर लिया है।
पुलिस ने युवती की पहचान खमरिया निवासी खुशबू पिता शंकर डहरवाल के रूप में की है। जो अपनी मां और भाई के साथ नागपुर में रहती थी। मृतक के माता और भाई के नागपुर से वारासिवनी आने के पश्चात ही पता चल पाएगा कि युवती नागपुर से कब और किस काम से अपने गांव खमरिया आई थी या फिर पिछले कुछ दिनों से युवती नागपुर से ही लापता तो नहीं थी? फिलहाल वारासिवनी पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
बताया जाता है कि वारासिवनी पुलिस को थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरगांव और लिंगमारा के बीच स्थित ढूटी नहर में युवती का शव होने की जानकारी मिली थी।
प्रारंभिक जानकारी में युवती की गर्दन पर गहरा घाव होने की बात सामने आई है, जिससे युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद बालाघाट से पहुंची एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से संबंधित आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। फिलहाल वारासिवनी पुलिस ने बताया कि युवती का शव बरामद कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। युवती के मौत के कारणों और सभी संभावित पहलुओं की जांच जारी है।

Related Posts