भारतीय संत सनातन धर्म रक्षा संघ ने सौंपा ज्ञापन,1 सप्ताह के भीतर कार्य नहीं होने पर दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर। भारतीय संत सनातन धर्म रक्षा संघ द्वारा शंकर नगर स्थित बिजली कार्यालय पहुंच अभियंता सचिंद्र सोनी से एक सप्ताह के भीतर ट्रांसफार्मर स्थानांतरित करने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया है। संघ ने अध्यक्ष राहुल तिवारी ने बताया कि विधवा महिला श्रीमती तिवारी द्वारा 7 महीने पहले अपने घर के सामने लगे हाई टेंशन ट्रांसफार्मर के शिफ्टिंग हेतु आवेदन दिया था जिस पर विभाग द्वारा जारी डिमांड नोट की राशि भी जनवरी 2026 में जमा कर दी गई थी जिसके बाद भूमाफिया अश्वनी गुप्ता ने बिजली विभाग ने जाली एवं फर्जी दस्तावेज जमा कर आपत्ति दर्ज करवाई थी जिस पर विभाग द्वारा रायपुर तहसीलदार से उक्त भूमि की जांच रिपोर्ट मंगवाई गई जिसके पटवारी प्रतिवेदन में साफ उल्लेख है कि भू माफिया अश्वनी गुप्ता का नाम राजस्व रिकॉर्ड में कही पर भी दर्ज नहीं है। इसके साथ ही प्रतिवेदन में साफ उल्लेखित है कि भू माफिया ने उक्त भूमि पर कब्ज़ा कर रखा है। इस रिपोर्ट के 2 माह पहले आने के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारी भू माफिया के प्रभाव में आकर विधवा महिला के साथ अन्याय कर रहा है।
संघ के पदाधिकारियों ने विद्युत विभाग को चेतावनी दी है कि अगर किसी विधवा महिला को परेशान और प्रताड़ित किया जाएगा तो संघ यह बर्दाश्त नहीं करेगा।अगर एक सप्ताह के भीतर ट्रांसफार्मर स्थानांतरित नहीं किया गया तो संघ द्वारा शंकर नगर बिजली कार्यालय का घेराव कर चक्काजाम किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।







