Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट:बिलासपुर में बाढ़ जैसे हालात,...

छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट:बिलासपुर में बाढ़ जैसे हालात, NH पर 4-5 फीट पानी, 5 ट्रेनें रद्द, महिला की मौत रायपुर3 घंटे पहले

1
0

रायपुर- छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। बंगाल, झारखंड और ओडिशा में बने लो प्रेशर एरिया से प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है। इसी वजह से पिछले 24 घंटे में मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

बारिश का सबसे ज्यादा असर बिलासपुर में देखने को मिला। यहां 20 साल बाद बाढ़ जैसे हालात बने हैं। लगातार बारिश से नेशनल हाईवे-49 पर कई जगह 4 से 5 फीट तक पानी भर गया, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। सरकंडा के लिंगियाडीह में तेज बहाव में बहने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बाद में उसका शव झाड़ियों में मिला।

कोटमीसोनार में लीलागर नदी के पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण इस रास्ते को भी एहतियातन बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

शहर के श्रीकांत वर्मा मार्ग, हंसा विहार, मित्र विहार, सरकंडा के बंधवापारा, जोरापारा और शिवम होम्स समेत कई इलाकों की सड़कें और घर पानी में डूब गए। हालात को देखते हुए बिलासपुर जिले के स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी घोषित की गई। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से 5 मेमू ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जबकि 3 ट्रेनों के रूट बदल दिए गए।

पहले तस्वीरें देखिए…

श्रीकांत वर्मा मार्ग, हंसा विहार, मित्र विहार और शिवम होम्स समेत कई इलाकों में पानी भर गया।
श्रीकांत वर्मा मार्ग, हंसा विहार, मित्र विहार और शिवम होम्स समेत कई इलाकों में पानी भर गया।
बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर जलभराव हो गया है।
बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर जलभराव हो गया है।
बिलासपुर में रातभर बारिश से निचले इलाकों की बस्तियों में पानी भर गया।
बिलासपुर में रातभर बारिश से निचले इलाकों की बस्तियों में पानी भर गया।
सड़कों पर इतना पानी भर गया कि लोगों को बाइक धकेलकर निकलना पड़ रहा है।
सड़कों पर इतना पानी भर गया कि लोगों को बाइक धकेलकर निकलना पड़ रहा है।
कॉलोनी की सड़क पर कमर से ऊपर तक पानी भर गया।
कॉलोनी की सड़क पर कमर से ऊपर तक पानी भर गया।
बिलासपुर में गुरुवार दोपहर से शुरू हुई बारिश रातभर होती रही।
बिलासपुर में गुरुवार दोपहर से शुरू हुई बारिश रातभर होती रही।