BREAKING

छत्तीसगढ़

बैटरी कारोबारी ने पत्नी-3 बच्चों को जहर देकर फांसी लगाई:बदबू आने पर पता चला, मृतकों के मुंह से निकला झाग; कमरे में कीटनाशक मिला

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में शुक्रवार रात बैटरी कारोबारी सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू (45) ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को खाने में जहर दे दिया। इसके बाद उसने खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में मृतकों के मुंह से झाग निकलता मिला है। कमरे से खाने-पीने का सामान और एक कीटनाशक का डिब्बा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने देर रात तक घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और इसके बाद मकान को सील कर दिया।

कारोबारी की पत्नी-बच्चों का शव जमीन में पड़ा हुआ मिला।
कारोबारी की पत्नी-बच्चों का शव जमीन में पड़ा हुआ मिला।
कारोबारी की पत्नी-बच्चों का शव जमीन में पड़ा हुआ मिला।
कारोबारी की पत्नी-बच्चों का शव जमीन में पड़ा हुआ मिला।
सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू (45) ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को खाने में जहर दे दिया। खुद भी फांसी लगा ली।
सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू (45) ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को खाने में जहर दे दिया। खुद भी फांसी लगा ली।

Related Posts