रायपुर। राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडेरेशन द्वारा 8 जुलाई से 14 जुलाई तक बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित देवकीनंदन जी ठाकुर के श्रीमुख से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में आज वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल रेमन डेका से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु वैश्य फेडेरेशन की सराहना की। इस दौरान प्रमुख रूप से योगेश अग्रवाल, राजकुमार राठी, शिवरतन गुप्ता, अशोक गुप्ता,मुकेश अग्रवाल,संजय चौधरी, सुभाष साहू, राजीव अवस्थी, सुब्रत घोष, नवीन लोढ़ा उपस्थित रहे।









