Home छत्तीसगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कांकेर आगमन पर आत्मीय स्वागत…..

वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कांकेर आगमन पर आत्मीय स्वागत…..

1
0

रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के कांकेर आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

कांकेर पहुंचने पर विधायक श्री आशाराम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और क्षेत्र में आगमन पर हर्ष व्यक्त किया।इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की भी उपस्थिति रही।

 वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का कांकेर आगमन पर आत्मीय स्वागत

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सतत कार्य कर रही है और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।