Home छत्तीसगढ़ गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव

गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव

1
0

सुनील खोब्रागढ़े  (ब्यूरो प्रमुख ) 

जिले में बढ़ती गर्मी और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार अब सभी शासकीय, अशासकीय, नवोदय, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में नई समय-सारणी लागू होगी।
नए निर्देशों के तहत नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शाला संचालन समय प्रातः 8:30 बजे से 10:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं कक्षा 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित की जाएंगी।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री अश्विनी उपाध्याय ने बताया कि दो पालियों में संचालित होने वाले विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समयानुसार शाला संचालन सुनिश्चित करें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं का संचालन पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही किया जाएगा तथा मूल्यांकन एवं अन्य शैक्षणिक कार्य भी अपने तय समय पर संपादित होंगे।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।