Home छत्तीसगढ़ खनिज विभाग की सरंडी-खंडवा में छापामार कार्यवाही

खनिज विभाग की सरंडी-खंडवा में छापामार कार्यवाही

1
0

चंदन नदी से अवैध रेत उत्खनन में दो ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग के अमले ने 4 फरवरी 2026 को तहसील वारासिवनी अंतर्गत चंदन नदी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन कर रहे दो वाहनों को जप्त किया गया।

उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि ग्राम सरण्डी–खण्डवा के पास चंदन नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिलने पर खनिज अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्राली खनिज रेत का अवैध रूप से उत्खनन एवं परिवहन करते पाए गए। इनमें पहला वाहन बिना नंबर का ट्रैक्टर (इंजन नंबर DB3009/SAE10147) तथा दूसरा वाहन क्रमांक CG-25-E-7715 शामिल है। दोनों वाहनों को तत्काल जप्त कर पुलिस थाना वारासिवनी की अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज विभाग के अनुसार संबंधित वाहन चालकों एवं मालिकों द्वारा किया गया यह कृत्य मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के नियम-3 का स्पष्ट उल्लंघन है। इस उल्लंघन के आधार पर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है तथा खनिज नियमों के अंतर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।