Home छत्तीसगढ़ पी.जी. कॉलेज में अनुपयोगी वस्तुओं से हस्तकला प्रशिक्षण आयोजित

पी.जी. कॉलेज में अनुपयोगी वस्तुओं से हस्तकला प्रशिक्षण आयोजित

1
0

 

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंसशासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालयबालाघाट में दिनांक 31 जनवरी 2026 को भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा अनुपयोगी वस्तुओं के उपयोग से हस्तकला विकास हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राचीन भारतीय कला को बढ़ावा देना एवं संरक्षण करना रहा।

इस अवसर पर नागपुर से आए प्रशिक्षक श्री हरीष राज (मूल निवासी पालीराजस्थान) द्वारा विद्यार्थियों को अनुपयोगी वस्तुओं से कलात्मक सामग्री निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अंतर्गत ऊन के बचे हुए टुकड़ों से कलात्मक कढ़ाई तथा कागज से आकर्षक फूल बनाने की विधियों की जानकारी दी गईजिसे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सीखा। कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. सीमा श्रीवास्तवनोडल अधिकारी डॉ. कंचन मसरामसहायक नोडल डॉ. गीतेश पटलेडॉ. प्रतिमा बिसेन एवं योगिता पटले की उपस्थिति एवं सहयोग रहा। यह कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ. एम.एस. मरकाम के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।