Home छत्तीसगढ़ देश का सबसे बड़ा और खूंखार नक्सली, 1 करोड़ का इनामी हिडमा...

देश का सबसे बड़ा और खूंखार नक्सली, 1 करोड़ का इनामी हिडमा पत्नी संग मारा गया.

1
0

मुख्य हमले जिनमें वह शामिल था
🔴2010 दंतेवाड़ा हमला: 76 सीआरपीएफ जवान शहीद
🔴2013 झीरम घाटी नरसंहार: 27 लोग मारे गए, जिनमें शीर्ष कांग्रेसी नेता शामिल
🔴2021 सुकमा-बीजापुर मुठभेड़: 22 सुरक्षा कर्मी शहीद

सुकमा। माडवी हिड़मा साल 1996 में नक्सल संगठन से जुड़ा था. तब उसकी उम्र महज 17 साल थी. हिड़मा को हिदमाल्लु और संतोष नाम से भी जाना जाता है. उसने अब तक कई निर्दोष ग्रामीण और पुलिस जवानों को मारा है . उसके सिर पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था. हिड़मा संगठन संगठनों का टॉप लीडर माना जाता है. नक्लसली नेता माडवी हिडमा और उनकी पत्नी सहित छह माओवादियों का एनकाउंटर किया गया है। यह अभियान मंगलवार सुबह आंध्र प्रदेश के मारेदुमिली इलाके में हुआ। माडवी हिडमा एक करोड़ का इनामी था। उसका मारा जाना इलाके में नक्सलवाद का कमर तोड़ने जैसा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, पुलिस मुठभेड़ में, सीसीएम के दक्षिण बस्तर बटालियन के सदस्य हिडमा और उनकी पत्नी के अलावा, सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच चार अन्य सुरक्षा गार्डों को भी मार गिराया गया.